CG NEWS: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने-सुधार की तारीख बढ़ी, अब 3 नवंबर तक मौका

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने स्थानीय निकायों के आगामी आम एवं उप निर्वाचन के लिए मतदाता सूची में दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर से बढ़ाकर 3 नवंबर 2026 कर दी है।

वहीं, प्राप्त दावे-आपत्तियों के निराकरण की अंतिम तिथि अब 6 नवंबर 2026 होगी। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 30 नवंबर 2026 को किया जाएगा।

चक्रवात और लगातार बारिश से प्रभावित नागरिकों की सुविधा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। आयोग की अपील है कि सभी पात्र नागरिक और युवा इस अवसर का लाभ उठाकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराएं और आवश्यक त्रुटियों में सुधार करवाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *