Headlines

रायगढ़ कॉलेज में अधूरे वंदे मातरम् गायन पर विवाद, कलेक्टर ने जारी किया कारण बताओ नोटिस

रायगढ़। किरोड़ीमल स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में वंदे मातरम् का अधूरा गायन किए जाने का मामला सामने आया है। इस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने तत्काल आपत्ति जताते हुए पूरा वंदे मातरम् गायन करने के निर्देश दिए। वहीं, इस घटना को गंभीरता से लेते हुए रायगढ़ कलेक्टर ने महाविद्यालय प्रबंधन को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

मंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम के दौरान जब वंदे मातरम् का अधूरा गायन हुआ, तो उन्होंने तुरंत इस पर ध्यान दिया और पूरा वंदे मातरम् गाने के लिए कहा।

उन्होंने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 51-क(क) और राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम अधिनियम, 1971 के प्रावधानों के अनुसार राष्ट्रीय प्रतीकों के सम्मान का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। राष्ट्रगीत, राष्ट्रगान और राज्यगीत का गायन निर्धारित क्रम, आधिकारिक पाठ और संस्करण के अनुरूप होना चाहिए।

मंत्री ने सभी शासकीय संस्थानों से अपेक्षा जताई कि भविष्य में ऐसी स्थिति की पुनरावृत्ति न हो और राष्ट्रीय प्रतीकों के प्रति पूरा सम्मान सुनिश्चित किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *