Headlines

महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त जारी, महिलाओं के खातों में पहुंचे 632.63 करोड़

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 के भव्य समापन समारोह के दौरान प्रदेश की महिलाओं को बड़ी सौगात मिली। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त के रूप में 67.40 लाख से अधिक पात्र महिलाओं के बैंक खातों में ₹632.63 करोड़ से अधिक की राशि अंतरित की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन सरकार का संकल्प है कि प्रदेश की हर माता और बहन आर्थिक रूप से सशक्त, आत्मनिर्भर और सम्मानित बने।

उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान किया जा रहा है, ताकि वे अपनी जरूरतों को पूरा करने के साथ परिवार और समाज में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।

राज्योत्सव के समापन समारोह में योजना की 33वीं किस्त का हस्तांतरण प्रदेश की लाखों महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता के रूप में महत्वपूर्ण रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *