Headlines

सौरभ चंद्राकर को लेकर रायपुर पहुंची CBI, कल 4 नवंबर को कोर्ट में होगी पेशी

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में बड़ी खबर सामने आई है। सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को CBI की टीम रायपुर लेकर पहुंची है। एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद CBI की टीम उसे सीधे अपने दफ्तर लेकर गई।

जानकारी के मुताबिक, CBI की टीम कल बुधवार 4 नवंबर को सौरभ चंद्राकर को रायपुर कोर्ट में पेश करेगी। उसकी पेशी को लेकर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई पर नजर बनी हुई है।

महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी और भारत लाए जाने के बाद अब CBI उससे पूछताछ और न्यायालयीन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *