Headlines

देशबंधु के वरिष्ठ पत्रकार राजेश गुप्ता को मातृ शोक

रायपुर। देशबंधु के वरिष्ठ पत्रकार राजेश गुप्ता एवं राकेश गुप्ता को मातृ शोक हुआ है। उनकी माता उर्मिला गुप्ता (84 वर्ष), पति स्वर्गीय हेमराज गुप्ता का आज सुबह निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवार, शुभचिंतकों और परिचितों में शोक की लहर है।

स्वर्गीय उर्मिला गुप्ता का अंतिम संस्कार आज शाम 4 बजे मारवाड़ी श्मशान घाट में किया जाएगा। उनकी अंतिम यात्रा निवास से मारवाड़ी श्मशान घाट के लिए रवाना होगी।

उनके निधन पर पत्रकारिता जगत सहित सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *