Headlines

CM विष्णुदेव साय ने विधायक ललित चंद्राकर को दी जन्मदिन की बधाई

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक ललित चंद्राकर को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुखमय जीवन और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सीएम साय ने अपने शुभकामना संदेश में मां बम्लेश्वरी से प्रार्थना करते हुए कहा कि विधायक ललित चंद्राकर सदैव स्वस्थ रहें और उनका जीवन सुख, शांति एवं खुशहाली से परिपूर्ण रहे।

मुख्यमंत्री की ओर से मिले इस बधाई संदेश के बाद समर्थकों और शुभचिंतकों की ओर से भी विधायक ललित चंद्राकर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *