Headlines

छुरिया में जुआ खेलते 6 आरोपी गिरफ्तार, नकदी और 5 मोबाइल जब्त

राजनांदगांव। दीपावली पर्व के दौरान जुआ, शराब और अन्य अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए राजनांदगांव पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में छुरिया थाना पुलिस ने ग्राम भोलापुर से दीवानटोला जाने वाले कच्चे रास्ते पर दबिश देकर जुआ खेल रहे 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से नकदी, मोबाइल फोन और ताश की गड्डी सहित कुल 45,520 रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के दिशा-निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी डोंगरगढ़ केशरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण में थाना छुरिया पुलिस क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग कर रही है।

इसी दौरान 6 और 7 नवंबर 2026 की दरमियानी रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम भोलापुर से दीवानटोला जाने वाले कच्चे रास्ते पर कुछ लोग ताश के 52 पत्तों से काटपत्ती जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी और जुआ खेलते हुए 6 आरोपियों को पकड़ लिया।

पुलिस ने आरोपियों के पास से जुआ खेलने में इस्तेमाल की जा रही नकदी 2,520 रुपये, पांच मोबाइल फोन जिनकी कीमत 43,000 रुपये बताई गई है, ताश के 52 पत्ते और दो प्लास्टिक बोरियां जब्त की हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत 45,520 रुपये बताई गई है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 204/2026 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) में मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में लक्की पांडे (26), खुमन लाल देवांगन (30), शिवा कुमार साहू (36) और मनोज यादव (29), सभी निवासी ग्राम भोलापुर शामिल हैं। इनके अलावा जनक लाल साहू (32), निवासी ग्राम झालाटोला और शैलेन्द्र साहू (26), निवासी ग्राम बेलरगोंदी को भी गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *