Headlines

आशाराम के समर्थन में सड़कों पर उमड़ा विशाल जनसैलाब

रायपुर। 87 वर्षीय वयोवृद्ध संत आशाराम के गंभीर स्वास्थ्य संकट, उनके मानवाधिकारों के हनन और अहमदाबाद स्थित मोटेरा आश्रम पर हो रही प्रशासनिक कार्रवाई के विरोध में रायपुर में एक विशाल जन-रैली निकाली गई। रैली में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं, समर्थकों और सजग नागरिकों ने हिस्सा लेकर आशाराम बापू के प्रति हो रहे अन्याय पर गहरा रोष प्रकट किया। रैली के समापन पर प्रशासनिक अधिकारियों के माध्यम से राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

एम्स रिपोर्ट का हवाला: गंभीर स्वास्थ्य उपेक्षा पर जतायी चिंता


रैली के दौरान वक्ताओं और समर्थकों ने बापू के गिरते स्वास्थ्य पर अत्यंत चिंता जताई। एम्स मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार उनकी हृदय की धमनियों में 99%, 90% और 80–85% ब्लॉकेज हैं, जिससे उन्हें बार-बार हृदयाघात हो रहा है। समय-समय पर आँतों से रक्तस्राव की भी समस्या है और वे अन्य 11 गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं।


रैली में शामिल लोगों ने बताया कि गंभीर स्थिति के बावजूद पैरोल वापसी के दौरान तकनीकी कारणों से हुई देरी पर बापूजी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई और न्यायालय के स्पष्ट आदेशों के बावजूद उन्हें दिन में दो बार ताजा भोजन, बैठने की कुर्सी, अनुकूल सहयोगी जैसी मूलभूत चीजों के लिए भी जेल प्रशासन द्वारा अडचनें पैदा कर दी गयीं । किसी गम्भीर बीमारियों से जूझते हुए वयोवृद्ध व्यक्ति के लिए ये गलतियाँ जानलेवा हो सकती हैं । यह संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत प्राप्त सम्मानजनक जीवन और स्वास्थ्य के अधिकार का खुला उल्लंघन है।

अहमदाबाद आश्रम पर की जा रही कार्रवाई को बताया अनुचित


रैली में अहमदाबाद के मोटेरा आश्रम को हटाकर वहाँ खेल-मैदान बनाने की प्रशासनिक मंशा का भी पुरजोर विरोध किया गया। वक्ताओं ने याद दिलाया कि 27 अप्रैल 2026 को सर्वोच्च न्यायालय ने इस मामले में यथास्थिति का आदेश देते हुए राज्य सरकार के नोटिस को प्रथम दृष्ट्या आधारहीन माना था। दशकों से आध्यात्मिक व जनसेवा के केंद्र रहे इस आश्रम पर ऐसी कार्रवाई अनुचित है।

ज्ञापन के माध्यम से रखी गईं प्रमुख माँगें

  1. सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों का पूर्ण पालन करते हुए आशारामजी बापू को तुरंत 24 घंटे अनुकूल परिचारक, विशेष चिकित्सा और उनकी पसंद के अस्पताल में उपचार की सुविधा मिले।
  2. विचाराधीन मामलों में मीडिया के पूर्वाग्रही कवरेज पर तत्काल रोक लगाई जाए।
  3. मोटेरा आश्रम को उजाड़ने की कार्रवाई पर पूर्ण विराम लगे।
    रायपुर की जनता ने एक स्वर में माँग की है कि न्यायपालिका और सरकार एक वरिष्ठ नागरिक व संत के जीवन की रक्षा हेतु संवेदनशीलता दिखाते हुए त्वरित न्यायिक व मानवीय राहत प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *