रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज मुख्यमंत्री निवास रायपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच आत्मीय मुलाकात हुई।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वयं इस मुलाकात की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री निवास में केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले से सौजन्य भेंट हुई।
इस मुलाकात को औपचारिक शिष्टाचार भेंट के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि, बातचीत के विषय और मुलाकात से जुड़े अन्य बिंदुओं की विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
