Headlines

पटवारी सस्पेंड, सरकारी काम में लापरवाही पड़ी भारी

बलौदाबाजार। शासकीय कार्यों में लापरवाही और किसानों से जुड़े राजस्व कार्यों में त्रुटियों को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने तहसील सिमगा के पटवारी हल्का नंबर 21 में पदस्थ पटवारी मिलनदास कोसले को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पटवारी मिलनदास कोसले के विरुद्ध ग्रामीणों ने शासकीय कार्यों का समुचित निष्पादन नहीं करने की शिकायत की थी। वहीं, ग्राम मोहभट्ठा के किसानों ने डीसीएस एवं गिरदावरी कार्य में त्रुटियों को लेकर भी शिकायत दर्ज कराई थी।

जिला प्रशासन द्वारा शिकायतों की जांच कराई गई, जिसमें प्रथम दृष्टया शिकायत सही पाए जाने पर कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने निलंबन की कार्रवाई की। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 के तहत की गई है।

निलंबन अवधि के दौरान पटवारी मिलनदास कोसले का मुख्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय सिमगा निर्धारित किया गया है। साथ ही उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *