Headlines

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर सीएम विष्णुदेव साय ने पत्रकारों को दी बधाई, कहा- लोकतंत्र के मूल्यों की रक्षा में पत्रकारों की भूमिका सराहनीय

रायपुर। राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश सहित देशभर के पत्रकारों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में पत्रकारिता को समाज और राष्ट्र के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला माध्यम बताया।

सीएम साय ने अपने पोस्ट में लिखा कि समाज और राष्ट्र के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सभी सम्मानित पत्रकार साथियों को राष्ट्रीय प्रेस दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र के मूल्यों की रक्षा करना, जनहित से जुड़े मुद्दों को आवाज देना और समाज तक सत्य एवं तथ्य पहुंचाना पत्रकारों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इस दिशा में पत्रकार साथी लगातार सराहनीय प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने पत्रकारों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता लोकतंत्र को मजबूत बनाने के साथ ही समाज को जागरूक करने में भी अहम भूमिका निभाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *