Headlines

कुनकुरी छठ घाट पहुंचे सीएम साय, पत्नी कौशल्या के साथ उगते सूर्य को दिया अर्घ्य

जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपनी पत्नी कौशल्या साय के साथ सोमवार सुबह अपने गृह क्षेत्र कुनकुरी स्थित छठ घाट पहुंचे। इस दौरान वे छठ पूजा की सामग्री और प्रसाद से सजे सूप-दउरा लेकर घाट पहुंचे। मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी ने जल में खड़े होकर उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया तथा विधि-विधान से छठी मैया की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि हर साल की तरह वे अपनी पत्नी के साथ छठ महापर्व मनाने के लिए अपने विधानसभा क्षेत्र कुनकुरी आए हैं। उन्होंने कहा कि हर वर्ष यहां उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर सभी का आशीर्वाद लेते हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि आज छठ घाट का भूमि पूजन भी किया गया है। उन्होंने प्रदेशवासियों को छठ महापर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी के घरों में सुख और समृद्धि आए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने छठी मैया से प्रदेश की खुशहाली और सभी परिवारों के मंगलमय जीवन की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *