Headlines

बलरामपुर में नाले में मिली अज्ञात व्यक्ति की सड़ी-गली लाश

बलरामपुर। जिले के रघुनाथनगर थाना क्षेत्र में आज मंगलवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सरना गांव के पास एक नाले में अज्ञात व्यक्ति का सड़ी-गली हालत में शव तैरता हुआ मिला। शव की हालत काफी खराब होने के कारण फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह सरना गांव के ग्रामीणों ने नाले में एक व्यक्ति का शव तैरते हुए देखा। इसकी खबर फैलते ही इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना रघुनाथनगर पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकलवाकर अपने कब्जे में लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। शव सड़ी-गली अवस्था में मिलने के कारण उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *