Headlines

नारायणपुर स्वास्थ्य विभाग में 2 करोड़ का हिसाब गायब! अधिकारी निलंबित

नारायणपुर। जिले के स्वास्थ्य विभाग में करोड़ों रुपये के वित्तीय रिकॉर्ड में गड़बड़ी सामने आने से हड़कंप मच गया है। वित्तीय वर्ष 2022-23 से 2025-26 के बीच विभागीय रिकॉर्ड में 2 करोड़ 27 लाख 73 हजार रुपये का अंतर पाया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए बस्तर संभाग के स्वास्थ्य विभाग ने सहायक सांख्यिकी अधिकारी मनोज कुमार परते को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।

जानकारी के अनुसार, वित्तीय अनियमितता का यह मामला CSR मद, कोल इंडिया से प्राप्त राशि और अन्य वित्तीय योजनाओं के हिसाब-किताब से जुड़ा हुआ है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) टी.आर. कुंवर के कार्यालय से जारी पत्र के मुताबिक, वर्ष 2022-23 से 2025-26 तक के वित्तीय रिकॉर्ड की जांच के दौरान 227.73 लाख रुपये का अंतर सामने आया।

CMHO टी.आर. कुंवर के अनुसार, संबंधित सहायक सांख्यिकी अधिकारी मनोज कुमार परते CSR और DF सहित विभिन्न वित्तीय योजनाओं के प्रभार में थे। ऑडिट के दौरान अधिकारियों ने खर्च की गई राशि के लेन-देन का पूरा विवरण, लेजर, बिल और वाउचर जैसे जरूरी दस्तावेज मांगे थे, लेकिन संबंधित अधिकारी की ओर से ये दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए गए।

इसके बाद ऑडिट टीम ने मामले की जानकारी विभाग को दी। CMHO के मुताबिक, आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अधिकारी को लगातार नोटिस जारी किए गए, लेकिन अपेक्षित जानकारी नहीं मिलने पर उच्च अधिकारियों को पूरे मामले से अवगत कराया गया।

मामले में अब सहायक सांख्यिकी अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *