Headlines

Raipur : रविभवन के पास मॉर्निंग चौपाटी खोलने का प्रस्ताव

रायपुर। नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 4 जोन कमिश्नर और जोन वेंडिंग समिति की अध्यक्ष डॉ दिव्या चंद्रवंशी की अध्यक्षता और समिति के सदस्य जोन 4 जोन अध्यक्ष मुरली शर्मा, एमआईसी सदस्य मनोज वर्मा , अमर गिदवानी, पार्षद अर्जुरमन ढेबर सहित पूर्व पार्षद प्रेम बिरनानी, सामाजिक कार्यकर्त्ता संतोष हियाल और कार्यपालन अभियंता शेखर सिंह, उपअभियंता हिमांशु चंद्राकर एवं अन्य विभागीय अधिकारीगणों की उपस्थिति में जोन वेंडिंग समिति की बैठक हुई.


बैठक में जोन समिति ने जोन क्षेत्र अंतर्गत सभी वार्डो के मुख्य मार्गो को कब्जामुक्त करने, वार्ड पार्षदों की अगुवाई में जोन अंतर्गत वेंडर जोन विकास हेतु जोन अंतर्गत सभी वार्डो में सर्वे करवाकर स्थान चिन्हित करने, वहाँ स्ट्रीट वेंडर्स को व्यवस्थापन देने सहित मूलभूत सुविधायें उपलब्ध करवाने, उक्त स्थानों में उक्त क्षेत्र के स्ट्रीट वेंडर्स को प्राथमिकता देने पर सहमति व्यक्त की गयी. जोन समिति ने रविभवन के पास एक मॉर्निंग चौपाटी खोलने का प्रस्ताव दिया है.

सभी प्रस्तावों को चर्चा कर निर्णय के लिए एमआईसी की बैठक में रखे जाने का निर्णय लिया गया है. बैठक में कलेक्टोरेट के पीछे ऑक्सीजोन के पास नाईट चौपाटी खोलने के प्रस्ताव को लेकर चर्चा की गयी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *