Headlines

नन्हे हाथी को बचाने अनंत अंबानी ने एयरलिफ्ट कराया, टूटी टांग का वनतारा में होगा इलाज

असम/जामनगर। बेजुबान जानवरों के प्रति संवेदनशीलता और करुणा की एक मिसाल सामने आई है। सात सप्ताह के नन्हे हाथी के बच्चे राजा की तकलीफ की जानकारी मिलने पर वंतारा के संस्थापक अनंत अंबानी ने तत्काल मदद के लिए कदम उठाया। मां की ममता से महरूम और टूटी टांग के दर्द से जूझ रहे नन्हे हाथी को बेहतर इलाज के लिए अब विशेष विमान से जामनगर लाया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, असम में रहने वाले सात सप्ताह के हाथी के बच्चे राजा की गंभीर स्थिति की जानकारी अनंत अंबानी तक पहुंची थी। इसके बाद उन्होंने बिना देरी किए विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक विशेष टीम असम भेजी। डॉक्टरों ने मौके पर पहुंचकर राजा का इलाज शुरू किया और उसकी स्थिति पर लगातार नजर रखी।

राजा की टूटी हुई टांग को सुरक्षित रखने और यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी से बचाने के लिए विशेष ट्रांसपोर्टेशन बॉक्स तैयार किया गया। इसके बाद डॉक्टरों की निगरानी में उसे एयरलिफ्ट कर जामनगर के लिए रवाना किया गया।

जामनगर स्थित वंतारा में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम राजा के बेहतर इलाज, उचित पोषण और पुनर्वास की पूरी तैयारी कर चुकी है। बताया गया है कि अनंत अंबानी खुद भी राजा के स्वास्थ्य और उपचार से जुड़ी हर जानकारी ले रहे हैं।

अब नन्हे राजा को उम्मीद है कि विशेषज्ञों की देखरेख और उचित उपचार से वह जल्द स्वस्थ होकर फिर से सामान्य जीवन की ओर लौट सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *