Headlines

पुलिस अफसर का ऑडियो वायरल, रिश्वत की डील, सस्पेंड

कानपुर। उत्तर प्रदेश में एक मुकदमे को निपटाने के नाम पर 60 हजार रुपये रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मामले में बिकरू चौकी इंचार्ज विश्व प्रकाश पांडे को निलंबित कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, सोशल मीडिया पर दो ऑडियो वायरल हुए हैं। इनमें चौकी इंचार्ज एक युवक से बातचीत करते सुनाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि युवक आरोपियों की ओर से पैरवी कर रहा था। बातचीत के दौरान दारोगा कथित तौर पर एक मुकदमे से आरोपियों के नाम हटाने के बदले पैसों की मांग कर रहा है।

वायरल ऑडियो में युवक रिश्वत की रकम कम करने की बात कहता है, लेकिन दारोगा कथित तौर पर 60 हजार रुपये की मांग पर अड़ा रहता है। बातचीत में 20 हजार रुपये पहुंचाने की बात पर भी सहमति जताई जाती सुनाई दे रही है।

एक मिनट 39 सेकेंड के ऑडियो में दारोगा दो आरोपियों के नाम मुकदमे से हटाने के लिए आधार कार्ड और रुपये मांगने की बात करता सुनाई दे रहा है। वहीं, 16 मिनट 42 सेकेंड के दूसरे ऑडियो में गिरफ्तारी और कुर्की वारंट जारी होने की बात कही जा रही है।

ऑडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया और बिकरू चौकी इंचार्ज विश्व प्रकाश पांडे को निलंबित कर दिया। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *