Headlines

खाटू श्यामजी के दर्शन कर घर लौट रहे 9 लोगों की मौत, कोटा-उदयपुर NH में हुआ हादसा

कोटा। राजस्थान में कोटा-उदयपुर नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़े ट्रक से क्रूजर गाड़ी टकरा गई। इस हादसे में बच्चों समेत एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक, हादसा नाता पुलिस थाना क्षेत्र के शंभूपुरा गांव के पास हुआ। बताया जा रहा है कि सभी लोग खाटू श्यामजी के दर्शन करके वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में चालक को झपकी आ गई, जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई।

टक्कर इतनी तेज थी कि गाड़ी में सवार लोगों को गंभीर चोटें आईं। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत से परिजनों में मातम पसरा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *