Headlines

बस से उतारकर ज्वेलर का 1 किलो सोना लूटा, पुलिस सिपाही और DRI कर्मचारी गिरफ्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में चेकिंग के नाम पर एक सराफा कारोबारी से करीब एक किलो सोना लूटने का मामला सामने आया है। आरोप है कि इस वारदात में उत्तर प्रदेश पुलिस के एक सिपाही और राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) के कर्मचारी समेत कई लोग शामिल थे। मामले में पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि कुछ आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, जौनपुर निवासी एक ज्वेलर सोना लेकर दिल्ली लौट रहा था। इसी दौरान आरोपियों ने उसे चेकिंग के नाम पर बस से नीचे उतारा। इसके बाद उसके पास मौजूद करीब एक किलो सोना लूट लिया गया।

मामले में लखनऊ पुलिस के सिपाही दुर्गेश कुशवाहा, DRI कर्मचारी अविनाश शाही, तिलक माझी, प्रीतम सोनी और राहुल चौहान को गिरफ्तार किया गया है।

वहीं, जौनपुर पुलिस के सिपाही विनय शंकर सहित चार आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।

चेकिंग के नाम पर कारोबारी से सोना लूटने की इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था और सरकारी कर्मचारियों की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *