Headlines

50 साल बाद भी कायम है स्कूल की दोस्ती, सेंट पॉल 1975 बैच का सपरिवार मिलन समारोह

50 साल बाद भी कायम है स्कूल की दोस्ती, सेंट पॉल 1975 बैच का सपरिवार मिलन समारोह

रायपुर। शहर के होटल डिलीशिया में आज सेंट पॉल हायर सेकेंडरी स्कूल के 1975 बैच के विद्यार्थियों का सपरिवार मिलन समारोह हर्षोल्लास और आत्मीयता के साथ संपन्न हुआ। वर्षों बाद एक साथ जुटे पुराने सहपाठियों ने स्कूल के दिनों की यादें ताजा कीं और अपने जीवन के अनुभव एक-दूसरे के साथ साझा किए।

समारोह में हेमंत अग्रवाल, सुशील डेविड, अनिल श्रीवास्तव, सुरेंद्र गोयल, शरद राठौर, सुनील सोलंकी, राजेंद्र टाटीया, शहजाद सुल्तान, रवि वर्मा, राजेश खेमका, प्रदीप दानी, अवनींद्र नाथ अग्रवाल और प्रदीप इंगले अपने परिवारों के साथ शामिल हुए।

मिलन समारोह के दौरान सभी ने पुराने स्कूल के दिनों, मित्रता और साथ बिताए यादगार पलों को याद किया। वर्षों का अंतराल होने के बावजूद सहपाठियों के बीच वही अपनापन और आत्मीयता देखने को मिली। परिवारों की सहभागिता ने आयोजन को और भी खास बना दिया। इस अवसर पर भविष्य में आयोजित किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की गई। सभी ने आपसी संपर्क और मित्रता को निरंतर बनाए रखने तथा आगे भी ऐसे मिलन समारोह आयोजित करने की भावना व्यक्त की।

यह सपरिवार मिलन समारोह पुराने सहपाठियों के बीच स्नेह, दोस्ती और यादों के खूबसूरत रिश्ते को फिर से जीवंत करने का अवसर बना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *