रायपुर। पत्नी-बेटी ने ही शख्स की हत्या की थी, पीएम रिपोर्ट ने मामले में नया मोड़ ले लिया। पूरा मामला राजधानी रायपुर के डीडीनगर का है। खुलासे में पुलिस ने बताया कि रात 11 बजे मोबाइल को लेकर गोस्वामी परिवार में विवाद हुआ और यह विवाद खूनी रूप में बदल गया।
27 सितंबर 2025 का मामला, अब खुला बाथरूम में मौत की मनगढ़त कहानी का राज
29 सितंबर को थाना डीडीनगर क्षेत्रांतर्गत निवासी वीरेन्द्र भारती गोस्वामी की मृत्यु की सूचना प्राप्त होने पर मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ की गई। शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें डॉक्टर द्वारा मृतक के शरीर पर 17 गंभीर चोटें पाई गईं, जिससे मृत्यु होना स्पष्ट हुआ। प्राप्त पोस्टमार्टम रिपोर्ट से डीसीपी पश्चिम संदीप पटेल के मार्गदर्शन ,एडिशनल डीसीपी राहुल देव शर्मा के पर्यवेक्षण में एसीपी पुरानी बस्ती देवांश सिंह राठौर के नेतृत्व में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में प्रकरण की गहन जांच एवं परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर मृतक की पत्नी, पुत्री एवं नाबालिग से पूछताछ की गई।
पूछताछ में यह तथ्य सामने आया कि 27.09.2025 की रात लगभग 11 बजे मोबाइल देखने को लेकर हुए पारिवारिक विवाद में आरोपियों ने आक्रोश में आकर घर में रखे लकड़ी के बेट एवं ईंट से मृतक के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। घटना के पश्चात आरोपियों द्वारा साक्ष्य छिपाने हेतु खून साफ किया गया तथा उपयोग किए गए वस्त्र एवं हथियार (लकड़ी व ईंट) को पास के नाले में फेंक दिया गया। एवं एक राय होकर बाथरूम में गिरकर बेहोश होने से इलाज हेतु भेजना परिवार जनों को बताकर गुमराह किया गया l
DD नगर थाने में अपराध क्रमांक 252/2026 धारा 103(1), 238, 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
1. दीपा भारती गोस्वामी (उम्र 44 वर्ष) ( मृतक की पत्नी)
2. तनिया भारती गोस्वामी (उम्र 19 वर्ष) ( मृतक की बेटी )
3. एक नाबालिग बालिका (सहयोग करने वाली लड़की)