अग्निवीर भर्ती लिखित परीक्षा के लिए फ्री कोचिंग 4 मई से

इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 30 अप्रैल तक कर सकेंगे ऑनलाईन आवेदन

धमतरी। भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती 2026-27 के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 अप्रैल 2026 को पूर्ण हो चुकी है। भर्ती के तहत ऑनलाइन लिखित परीक्षा (सीईई) 01 जून से 15 जून 2026 के बीच आयोजित होने की संभावना है।      

जिला रोजगार अधिकारी पुष्पा चौधरी ने बताया कि युवाओं को परीक्षा के लिए बेहतर रूप से तैयार करने के उद्देश्य से संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, धमतरी द्वारा विशेष निःशुल्क प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 4 मई से 4 जून 2026 तक संचालित होगा। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पंजीकृत अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा की तैयारी में मार्गदर्शन देना है, ताकि वे प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी रोजगार विभाग के आधिकारिक पोर्टल https://www.erojgar.cg.gov.in  पर आगामी 30 अप्रैल तक ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही कार्यालय के फोन नंबर 0772-2230019 या  empdhamtari@gmail.com  के माध्यम से भी जानकारी ली जा सकती है। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने जिले के अभ्यर्थियों से अपील की है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन कर निःशुल्क प्रशिक्षण का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *