रायपुर। सिविल लाइन स्थित सेंट पॉल्स कैथेड्रल चर्च के अंदर कल 10 मई को मारपीट हुई, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार आदर्श नगर मोवा निवासी राहुल प्रतीक करीम ने रिपोर्ट लिखवाई कि 10 मई की सुबह 11.00 बजे चर्च का बिजली खराब होने पर प्रेम मसीह और संजय सलोमन के बीच वाद विवाद मारपीट हुआ था।
जिस पर चर्च में दोपहर 1 बजे मीटिंग रखी गई थी। मारपीट मामले में मैं गवाह था, और बताया कि प्रेम मसीह के द्वारा संजय सालोमन को मारपीट किया, इसी बात को लेकर प्रेम मसीह के बेटे मोंटू के द्वारा गाली-गलौज के साथ हाथ मुक्का से मारपीट किया। साथ ही प्रेम मसीह ने भी मारपीट और गाली-गलौच किया। इतना ही नहीं जान से मारने की धमकी दी।
प्रेम मसीह और उनके बेटे मोंटू के हमले से सीने और पीठ में चोंट आई है। संजय सलोमन, निरज दास, प्रवीण जेम्स ने मुझे दोनों से बचाया। पीड़ित राहुल प्रतीक करीम की शिकायत पर पुलिस ने फ़िलहाल जांच शुरू कर दी है।