तीन सौ किलो गांजा भेजने वाला गिरफ्तार, रायगढ़ में लग्जरी कार में घूमते पकड़ाया 

रायगढ़। तीन सौ किलो गांजा भेजने वाला तस्कर रायगढ़ में लग्जरी कार में घूमते पकड़ाया है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। गौरतलब है कि 5 जून को जिले की पुलिस ने “ऑपरेशन आघात” के तहत उड़ीसा से मध्यप्रदेश ले जाई जा रही 300 किलोग्राम गांजा की बड़ी खेप जब्त कर तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया था। कार्रवाई में लगभग ₹1.50 करोड़ मूल्य का गांजा, परिवहन में इनोवा क्रिस्टा और मारुति सुजुकी, पांच मोबाइल फोन जब्त की गई थी। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों निखिल कश्यप, रिंकु कश्यप एवं धर्मेन्द्र कुमार मौर्य ने पूरे नेटवर्क का संचालन शुभम यादव के साथ मिलकर करने की जानकारी दी थी।

इसके बाद मुख्य आरोपी शुभम यादव की तलाश के लिए विशेष अभियान चलाया गया। गिरफ्तार आरोपियों के मोबाइल फोन का तकनीकी विश्लेषण किया गया तथा मुखबिर तंत्र सक्रिय कर आरोपी की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी गई।

पुलिस को कल 8 जुलाई को सूचना मिली कि आरोपी KIA कार से रायगढ़ क्षेत्र में देखा गया है। सूचना मिलते ही थाना साइबर की टीम ने संदिग्ध वाहन की तलाश शुरू की। पुलिस की गतिविधि भांपकर आरोपी तेज रफ्तार से वाहन लेकर भागने लगा। तत्काल सरहदी थानों को अलर्ट कर नाकेबंदी कराई गई। इसके बाद कुंजारा के पास धर दबोचा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *