बस्तर। जिले के बोधघाट थाने को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सर्वश्रेष्ठ पुलिस थाना घोषित किया है। राज्य के गृहमंत्री विजय शर्मा ने जानकारी देते बताया कि सज्जनों के मन में पुलिस के प्रति सम्मान तथा दुर्जनों के मन में कानून का भय स्थापित करते हुए बस्तर जिले के बोधघाट थाना को उत्कृष्ट पुलिसिंग, जनसेवा एवं प्रभावी कानून-व्यवस्था के लिए भारत सरकार के केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा छत्तीसगढ़ का “सर्वश्रेष्ठ पुलिस थाना” घोषित किया गया है।
इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर थाना प्रभारी लीलाधर राठौड़ एवं बोधघाट थाना के समस्त पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ यह सम्मान केवल बोधघाट थाना की सफलता नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ पुलिस के समर्पण, सेवा और उत्कृष्ट कार्यशैली का प्रतीक है। प्रदेश के सभी पुलिस थानों के लिए यह उपलब्धि प्रेरणास्रोत