रायपुर। उरला थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर से दो नाबालिग बालक लापता हो गए हैं। पुलिस के अनुसार आयुष चौहान और पीयूष चौहान 8 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 11 बजे अपने घर से बिना बताए रेंजर साइकिल लेकर कहीं चले गए, जिसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है।
परिजनों की सूचना पर थाना उरला में अपराध क्रमांक 311/26 के तहत धारा 137(2) बीएनएस में मामला दर्ज कर दोनों बालकों की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि दोनों बालक कहीं दिखाई दें या उनके संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल थाना उरला को सूचित करें।
संपर्क नंबर: 9479191032
थाना प्रभारी, उरला, रायपुर