रायपुर। CM विष्णुदेव साय ने केंद्रीय राज्य मंत्री वी. सोमन्ना और विनोद तावड़े को उनके जन्मदिन के अवसर पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री साय ने दोनों नेताओं के स्वस्थ, सुखद और दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि देश और समाज के हित में उनका योगदान निरंतर जारी रहे। उन्होंने अपने संदेश में ईश्वर से प्रार्थना की कि उन्हें जनसेवा के क्षेत्र में नई ऊर्जा और सफलता प्रदान करें।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय राज्य मंत्री वी. सोमन्ना और राज्यसभा सांसद विनोद तावड़े के सार्वजनिक जीवन में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि अनुभवी नेताओं का मार्गदर्शन देश के विकास और संगठन को मजबूती प्रदान करता है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी दोनों नेताओं को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उनके इस संदेश पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भी शुभकामनाएं दीं।