रायपुर। नेहरू नगर निवासी प्रकाश हरिजन की अज्ञात आरोपियों ने हत्या कर दी। मृतक रोजाना मजदूरी का काम करता था। उसकी लाश महिला थाना के सामने स्थित एक कॉम्प्लेक्स के बाहर मिली, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, सुबह लोगों ने कॉम्प्लेक्स के बाहर प्रकाश हरिजन का शव पड़ा देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। वारदात स्थल पर खून के निशान मिले हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि आरोपी ने किसी धारदार हथियार से हमला कर हत्या की है।
घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन एसीपी, एफएसएल टीम और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं।