रायपुर। राजधानी रायपुर में एक तेज रफ्तार कार ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा भनपुरी चौक से पहले हनुमान मंदिर के पास हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी नाली में जा गिरा। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार तेज गति से आ रही थी और उसने ऑटो को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ऑटो का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे नाली में पलट गया। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर ऑटो में सवार लोगों को बाहर निकालने में मदद की।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने के साथ ही कार चालक की भूमिका की जांच कर रही है। फिलहाल यह जानकारी सामने नहीं आई है कि हादसे में कितने लोग घायल हुए हैं।