कश्मीर में छत्तीसगढ़ के मजदूर की आतंकियों ने की हत्या

रायपुर/कश्मीर। CM विष्णु देव साय ने कुलगाम आतंकी हमले में राज्य के एक मजदूर की मौत पर शोक जताया है। सीएम साय ने इस कायराना हमले के बारे में बताया कि कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की दुखद मृत्यु एवं एक श्रमिक के घायल होने की खबर अत्यंत पीड़ादायक है। घायल श्रमिक का स्थानीय अस्पताल में समुचित इलाज जारी है। अधिकारियों को इस संदर्भ में आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। छत्तीसगढ़ सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। मृतक श्रमिक को विनम्र श्रद्धांजलि एवं घायल श्रमिक के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना।

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकियों ने छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की गोली मारकर हत्या कर दी। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आतंकियों ने पहले मजदूरों की पहचान पूछी और नाम जानने के बाद उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमले में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा गंभीर है, उसका इलाज चल रहा है। वारदात के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों ने घटनास्थल की घेराबंदी कर आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *