Headlines

कुम्हारी में तेल टैंकर पलटने से मचा हड़कंप, रायपुर-दुर्ग मार्ग पर लगा भारी जाम

दुर्ग। कुम्हारी स्टेशन चौक ओवरब्रिज के पास तेल से भरा टैंकर पलटने से रायपुर-दुर्ग मार्ग पर भारी जाम की स्थिति निर्मित हो गई। सड़क पर टैंकर पलटने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

घटना के बाद पुलिस और यातायात विभाग की टीम मौके पर पहुंची। क्रेन की मदद से पलटे हुए टैंकर को राष्ट्रीय राजमार्ग से हटाकर किनारे किया गया। इसके बाद मार्ग पर यातायात व्यवस्था बहाल कर दी गई।

इस दौरान कुम्हारी थाना पुलिस और यातायात पुलिस का स्टाफ मौके पर मौजूद रहा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने में जुटा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *