रायपुर। वं छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन समारोह में शामिल होने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज राजधानी रायपुर पहुंचे। स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।
मुख्यमंत्री साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि माता कौशल्या की पावन भूमि और प्रभु श्रीराम के ननिहाल छत्तीसगढ़ में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का हार्दिक अभिनंदन है।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के प्रति अमित शाह का आत्मीय स्नेह प्रदेशवासियों के लिए शक्ति और विश्वास का संबल है। प्रदेश की शांति, सुरक्षा और विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता एवं निरंतर सहयोग विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को नई शक्ति प्रदान करता है।
मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ महतारी की पावन धरा पर समस्त प्रदेशवासियों की ओर से उनका हृदय से स्वागत किया।