रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक खास तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में वे काले रंग की हुडी पहने नजर आ रहे हैं। हुडी के सामने और पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर के साथ अंग्रेजी में ‘Modi Kahin Nahi Jaayega, Broooo!’ लिखा हुआ है।
विजय शर्मा की इस पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर यह संदेश दिया गया है। उनकी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।
कांग्रेस नेता भूपेश बघेल बोले – दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली में देशभर से लाखों लोग पहुंचे थे। INDIA गठबंधन के सभी दल वहां मौजूद थे और सभी ने एकजुट होकर चुनौती दी। खासकर राहुल गांधी जी ने जो कहा, वह बिल्कुल स्पष्ट था। उन्होंने सीधी चुनौती दी है कि ज्ञानेश कुमार अब बच नहीं पाएंगे। ज्ञानेश कुमार ने देश की आत्मा पर प्रहार किया है, इसलिए इसकी सजा भुगतनी पड़ेगी। इनको इस्तीफा तो देना ही होगा। उसके बाद जो इनके आका हैं, हम उनके सामने भी मजबूती से खड़े होंगे।
यह असल मुद्दे से ध्यान भटकाने की कोशिश है। गोदी मीडिया का काम ही यही है। मीडिया को भीड़ गिनने के बजाय आंदोलन में उठे सवालों पर चर्चा करनी चाहिए। दो दिन पहले यही लोग रामलीला मैदान में बारिश और कीचड़ की खबरें चला रहे थे। अब खाली कुर्सियां दिखाकर आंदोलन को छोटा बताने की कोशिश हो रही है। जबकि देश का असली मुद्दा छह राज्यों में 13 करोड़ मतदाताओं के नाम काटे जाने का है। राहुल गांधी जी ने भी बताया कि 15 प्रतिशत लोगों के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं। देश की आबादी बढ़ रही है और मतदाताओं की संख्या घट रही है, यह कैसे संभव है? यह मोदी और शाह के राज में ही होगा। छत्तीसगढ़ में विजय शर्मा खुलेआम कहते हैं कि ‘हम तो नाम काटेंगे’। निर्वाचन आयोग इनकी जेब में है तभी यह इस प्रकार की बात करते हैं।