Headlines

CM विष्णुदेव साय से मिले भिलाई स्टील प्लांट के सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ के पदाधिकारी

रायपुर। सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में CM विष्णुदेव साय से आज भिलाई स्टील प्लांट के सेवानिवृत्त कार्मिक कल्याण संघ एवं थर्ड पार्टी कल्याण संघ के पदाधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पांडेय, विधायक ललित चंद्राकर और विधायक रिकेश सेन सहित दुर्ग-भिलाई के भाजपा पदाधिकारी एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री निवास में हुई इस मुलाकात के दौरान दोनों संगठनों के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से भेंट की। इस अवसर पर दुर्ग-भिलाई क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि और भाजपा पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *