रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित प्रतिष्ठित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) में केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने एक साथ 7 सेंटर्स ऑफ एक्सीलेंस (उत्कृष्टता केंद्रों) का शुभारंभ किया। इसे रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
इन सात केंद्रों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), क्रिटिकल मिनरल्स, अंतरिक्ष अनुसंधान, ग्रामीण एवं जनजातीय स्वास्थ्य, ड्रोन टेक्नोलॉजी, कम्प्यूटेशनल मैकेनिक्स और सस्टेनेबल एनर्जी जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर शोध और नवाचार को बढ़ावा दिया जाएगा।
इन केंद्रों के माध्यम से विद्यार्थियों और युवाओं को आधुनिक तकनीक से जुड़ने तथा नए शोध करने के अवसर मिलेंगे। साथ ही छत्तीसगढ़ को रिसर्च, इनोवेशन और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने में भी मदद मिलेगी।
इस पहल का उद्देश्य शोध को केवल प्रयोगशालाओं तक सीमित न रखकर आम लोगों, किसानों, स्थानीय उद्योगों और समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है, ताकि नई तकनीकों के माध्यम से स्थानीय समस्याओं का समाधान किया जा सके।