Headlines

35 साल से महाराष्ट्र में छिपे 8 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

ठाणे. मुंबई पुलिस ने कलवा इलाके से 8 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है जो पिछले करीब 35 वर्षों से भारत में अवैध रूप से रह रहे थे. पुलिस ने बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों के पास भारत में रहने का कोई भी वैध डॉक्यूमेंट्स नहीं मिला. पुलिस ने बताया कि मुंबई की आरसीएफ (RCF) पुलिस स्टेशन की टीम ने ठाणे के कलवा इलाके में ख्वाजा गरीबनवाज चॉल, मोफतलाल कंपनी के पास छापेमारी कर भारत में अवैध रूप से रह रहे 8 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है.

पुलिस ने बताया कि पूछताछ और जांच में पता चला कि ये सभी बिना किसी आधिकारिक अनुमति के अवैध तरीके से सीमा पार कर भारत में घुसे थे और पिछले लगभग 35 वर्षों से यहां रह रहे थे.

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान हिरासत में लिए गए व्यक्तियों के पास से बांग्लादेश के निवास से जुड़े महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट्स बरामद किए हैं. इनमें बांग्लादेश के ग्राम खोरीदंगा, जिला जेशोर के पते से जुड़े जमीन के कागजात और उनके रिश्तेदारों के बांग्लादेशी पहचान पत्र शामिल हैं.

35 सालों से रह-रहे इन अवैध नागरिकों के पास से कोई भारतीय वैध दस्तावेज न मिलने पर पुलिस ने सख्त कानूनी कदम उठाया है. फिलहाल सभी 8 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है और उन्हें वापस भेजने (डिपोर्टेशन) की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *