मुंबई। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी जा रही है। खबर है कि एक पुलिसकर्मी के साथ दुर्व्यव्हार करने के आरोपों को लेकर पुलिस बॉयज एसोसिएशन नाराज हो गया है। मांग रखी गई है कि दीपके सार्वजनिक रूप से पुलिसकर्मी से माफी मांगें। ऐसा नहीं करने पर महाराष्ट्र में विरोध प्रदर्शन शुरू करने की चेतावनी दी गई है।
कुछ दिनों पहले ही संगठन ने विरोध प्रदर्शन किया था, जिसमें आरोप लगाए गए थे कि पुलिसकर्मी के साथ गलत बर्ताव किया गया था। संगठन ने गृह विभाग से दीपके की सुरक्षा वापस लेने की मांग की थी। साथ ही सीजेपी फाउंडर से पुलिस के साथ संयम बरतने की अपील की थी।
रिपोर्ट के अनुसार, संगठन ने आरोप लगाए हैं कि दीपके ने ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मी को गेट आउट बोला था। साथ ही इसकी निंदा की है। संगठन की विदर्भ अध्यक्ष आरती जंगले ने मांग की है कि संबंधित पुलिसकर्मी से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी जाए। ऐसा नहीं करने पर विरोध प्रदर्शन की धमकी दी है।