रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का मंगलवार 18 अगस्त का कार्यक्रम जारी किया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास से कार द्वारा प्रस्थान करेंगे और दोपहर 12:25 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय, महानदी भवन पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री दोपहर 12:30 बजे से शाम 5 बजे तक मंत्रालय, महानदी भवन में कार्यालयीन कार्य एवं आरक्षित कार्यक्रम में रहेंगे। इसके बाद शाम 5 बजे मंत्रालय से कार द्वारा मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना होंगे।शाम 5:25 बजे मुख्यमंत्री सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास, रायपुर पहुंचेंगे तथा आगे के कार्यक्रम के लिए आरक्षित रहेंगे।
कार्यक्रम का विवरण –
12:00 बजे : मुख्यमंत्री निवास से मंत्रालय के लिए प्रस्थान 12:25 बजे : मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर आगमन
12:30 से 5:00 बजे : कार्यालयीन कार्य एवं आरक्षित
5:00 बजे : मंत्रालय से मुख्यमंत्री निवास के लिए प्रस्थान 5:25 बजे : मुख्यमंत्री निवास आगमन एवं आरक्षित कार्यक्रम