नवा रायपुर। सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 7 अधिकारियों का प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरण किया है। शासन द्वारा आज शाम जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों को उनके नाम के समक्ष दर्शाए गए नवीन पदस्थापना स्थल पर आगामी आदेश तक पदस्थ किया गया है।
आदेश के अनुसार उज्ज्वल पोवाल को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी पदस्थ किया गया है। वहीं अभिषेक कुमार गुप्ता को मंत्रालय में उप सचिव पर्यटन एवं अतिरिक्त प्रभार संस्कृति विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विनय कुमार अग्रवाल को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत नारायणपुर बनाया गया है।
डॉ. ऋतु वर्मा को उप सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग के साथ छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में परीक्षा नियंत्रक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।इसी तरह हेमंत कुमार मत्स्यपाल को महाप्रबंधक (प्रशासन), छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन लिमिटेड, नवा रायपुर अटल नगर पदस्थ किया गया है।
नयनतारा सिंह तोमर को अपर कलेक्टर, सूरजपुर तथा मनीष मिश्रा को उप सचिव, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर की नई जिम्मेदारी दी गई है।
शासन ने यह स्थानांतरण प्रशासनिक आधार पर करते हुए सभी अधिकारियों को नवीन पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।