22 IAS और 1 IFS अफसर के तबादले - छत्तीसगढ़ बातचीत

22 IAS और 1 IFS अफसर के तबादले

रायपुर। 22 IAS और 1 IFS अफसर के तबादले किए गए है। सामान्य प्रशासन विभाग ने IAS अधिकारियों के विभागों में बदलाव और अतिरिक्त प्रभार सौंपने का आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

आदेश के अनुसार सोनमणि बोरा, भा.प्र.से. (1999) को प्रमुख सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के पद पर कार्यरत रहते हुए आगामी आदेश तक प्रमुख सचिव, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

आर. संगीता, भा.प्र.से. (2005) को सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के पद से हटाकर आगामी आदेश तक सचिव, मंत्रालय के पद पर पदस्थ किया गया है। वहीं भुवनेश यादव, भा.प्र.से. (2006), सचिव योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार वाणिज्यिक कर (पंजीयन) विभाग के साथ अब आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। नीलेशकुमार महादेव क्षीरसागर, भा.प्र.से. (2011), कलेक्टर जिला कांकेर को आगामी आदेश तक संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास के पद पर अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया है।

इसके अलावा भास्कर विलास संदिपान, भा.प्र.से. (2011), अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ प्रबंध संचालक, नागरिक आपूर्ति निगम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली की सहमति भी प्राप्त की गई है। संदिपान द्वारा नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंध संचालक का कार्यभार ग्रहण करने के बाद सुश्री इफ्फत आरा, भा.प्र.से. (2012), विशेष सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार प्रबंध संचालक, नागरिक आपूर्ति निगम, नागरिक आपूर्ति निगम के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगी।

इसी क्रम में रिमिजियुस एक्का, भा.प्र.से. (2011), संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास को आगामी आदेश तक विशेष सचिव, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के पद पर पदस्थ करते हुए मिशन संचालक, जल-जीवन मिशन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *