रायपुर। शहर में कारोबारी अनूप अग्रवाल के घर और कार्यालय में रेड/जांच की कार्रवाई की सूचना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक उनका घर श्याम प्लाजा से लगा हुआ बताया जा रहा है, जबकि जेल रोड स्थित कृष्ण कॉम्प्लेक्स के पास रायपुर स्टोन क्लिनिक के समीप उनके भाई का कार्यालय होने की बात सामने आई है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अनूप अग्रवाल के कारोबार का दायरा पावर, सोलर और माइनिंग क्षेत्र तक फैला हुआ बताया जा रहा है। जानकारी मिल रही है कि जांजगीर में पावर प्लांट तथा नागपुर में दो सोलर प्लांट शुरू किए जाने की तैयारी है।
इसके अलावा माइनिंग कारोबार से भी जुड़े होने की बात कही जा रही है।इन सभी कारोबारी गतिविधियों और संबंधित ठिकानों को लेकर जांच चलने की जानकारी है। हालांकि, जांच एजेंसी की ओर से कार्रवाई के कारणों, बरामदगी या अन्य आधिकारिक तथ्यों की विस्तृत जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।