खाना बनाने की बात पर शिक्षिका से मारपीट, पति और सास पर आरोप

रायपुर। शिक्षिका ने अपने ससुराल वालों पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। कमल विहार सेक्टर-4 निवासी शिक्षिका ज्योति सिंह ने टिकरापारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 14 अगस्त 2026 की रात करीब 10 बजे खाना बनाने की बात को लेकर उनके पति प्रमोद सिंह और सास कमला सिंह ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

शिकायत के अनुसार, दोनों ने हाथ-मुक्के से मारपीट की, जिससे ज्योति सिंह के दाएं गाल और नाक में चोट आई तथा दर्द हो रहा है। उन्होंने पुलिस को बताया कि इससे पहले भी उनके पति और सास द्वारा कई बार उनके साथ मारपीट की जा चुकी है।ज्योति सिंह ने अपनी शिकायत में बताया कि घटना को नीलम पाण्डेय ने देखा और सुना है।

घटना के बाद उन्होंने फोन के माध्यम से अपने माता-पिता को भी पूरी जानकारी दी। मामले में पुलिस द्वारा शिकायत के आधार पर जांच एवं आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *