सीएम साय ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम को उनकी उपलब्धि पर ट्वीट कर दी बधाई

नई दिल्ली/रायपुर। एफआईएच हॉकी विश्व कप बेल्जियम-नीदरलैंड्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने पाकिस्तान को 5-3 से हराकर टॉप-8 में अपनी जगह पक्की की। टीम के शानदार खेल, जोश और जज़्बे ने हर भारतीय को गौरवान्वित किया है। यह जीत भारतीय हॉकी के बढ़ते आत्मविश्वास और मजबूत प्रदर्शन का परिचायक है।

इस जीत से भारत के खाते में छह अंक हो गए और टीम पूल-डी में इंग्लैंड के बाद दूसरे स्थान पर रही। इंग्लैंड ने पूल में अपने तीनों मुकाबले जीते, जबकि भारत की इस जीत ने उसे विश्व कप के अगले चरण में पहुंचा दिया।

पाकिस्तान के खिलाफ मिली यह जीत भारतीय हॉकी के लिए खास महत्व रखती है। टीम ने आक्रामक हॉकी, बेहतरीन गोल स्कोरिंग और मुश्किल परिस्थितियों में धैर्य का परिचय देते हुए देशवासियों को गौरवान्वित किया है।

इस शानदार विजय के लिए भारतीय हॉकी टीम के सभी खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *