वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 9 IFS अधिकारियों की नई पदस्थापना

नवा रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से 9 भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। आदेश 21 अगस्त 2026 को जारी हुआ है।

इनमें सौरभ सिंह ठाकुर को हाथी रिजर्व सरगुजा का उप संचालक, दिनेश कुमार पटेल को अचानकमार टाइगर रिजर्व का उप संचालक, गौतम पादीभर को कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान का संचालक तथा सुमेध संजय सुरवणे को इंद्रावती टाइगर रिजर्व, बीजापुर का उप संचालक बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *