Headlines

मॉडमसिल्ली बांध का ठेका निरस्त कराने बीजेपी नेता खूबलाल ध्रुव ने खोला मोर्चा, कहा – काला कानून नहीं चलेगा

धमतरी। मॉडमसिल्ली बांध के ठेके को लेकर बीजेपी नेता खूबलाल ध्रुव ने मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने मत्स्य महासंघ रायपुर द्वारा की गई ठेका प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए इसे किसानों और स्थानीय मछुआरा समुदाय के हितों के खिलाफ बताया है। ध्रुव ने विभागीय मंत्री रामविचार नेताम से मामले में तत्काल हस्तक्षेप करते हुए मॉडमसिल्ली बांध का ठेका निरस्त करने की मांग की है।

खूबलाल ध्रुव का कहना है कि अंग्रेजों के जमाने जैसी ठेका प्रथा अब नहीं चलेगी। मॉडमसिल्ली बांध से जुड़े किसानों और स्थानीय मछुआरा समुदाय के अधिकारों पर कुठाराघात करने वाले किसी भी फैसले को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय संसाधनों पर पहला अधिकार स्थानीय लोगों का होना चाहिए। उन्होंने मांग उठाई कि किसानों का हक किसानों को मिले और स्थानीय लोगों का अधिकार स्थानीय लोगों को मिले। साथ ही मॉडमसिल्ली बांध का ठेका तत्काल निरस्त कर किसानों एवं स्थानीय मछुआरा समुदाय के हितों को बहाल किया जाए।

बीजेपी नेता खूबलाल ध्रुव ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “काला कानून वापस लो, किसानों का अधिकार बहाल करो।” उन्होंने विभागीय मंत्री रामविचार नेताम से इस मामले में तत्काल कार्रवाई कर ठेका निरस्त कराने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *