दुर्ग में महापौर अलका बाघमार की कार में लगी आग

दुर्ग। नगर निगम कार्यालय परिसर में खड़ी महापौर अलका बाघमार की कार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना उस समय हुई, जब महापौर के कार से उतरकर कार्यालय पहुंचने के करीब 10 मिनट बाद गाड़ी परिसर में खड़ी थी।

जानकारी के मुताबिक, कार से पहले धुआं निकलता दिखाई दिया और देखते ही देखते वाहन धू-धू कर जलने लगा। आग लगने की सूचना मिलते ही निगम कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बताया जा रहा है कि महापौर अलका बाघमार घर से अपनी कार से नगर निगम कार्यालय पहुंची थीं। कार्यालय खुलने के करीब 10 मिनट बाद बंद हालत में खड़ी कार में आग लग गई।

सूत्रों के अनुसार, महापौर की कार करीब 15 दिनों से सर्विसिंग के लिए गई हुई थी और मंगलवार को ही कंपनी द्वारा उन्हें वापस सौंपी गई थी। प्रारंभिक तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। घटना में किसी के घायल नहीं होने से बड़ा हादसा टल गया। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *