सिलतरा में पेड़ पर फंदे से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

रायपुर। राजधानी रायपुर के सिलतरा थाना क्षेत्र में जे.के. वीडियो हॉल के पास एक पेड़ पर अज्ञात व्यक्ति का शव फांसी के फंदे से लटका मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही सिलतरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

जानकारी के अनुसार, पेड़ पर पहले से बच्चों के झूले के लिए लाल साड़ी/कपड़ा बंधा हुआ था। बताया जा रहा है कि रात के समय अज्ञात व्यक्ति ने उसी के सहारे फांसी लगा ली। सुबह आसपास के लोगों की नजर शव पर पड़ी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर मौजूद लोगों ने मृतक की पहचान नहीं की है। इसके चलते फिलहाल मृतक की पहचान अज्ञात बनी हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सिलतरा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतक की पहचान सहित घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *