जिम में एक्सरसाइज कर रहे युवक को रायपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर। जिम में एक्सरसाइज कर रहे युवक को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए है। मामला गोबरा नवापारा पुलिस थाने का है। आरोपी की पहचान दुर्गेश साहू (20) निवासी वार्ड क्रमांक 19, बगदेहीपारा नवापारा के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, 27 अगस्त 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दुर्गेश साहू गोबरा नवापारा स्थित NCT जिम में एक्सरसाइज कर रहा है और उसकी बिना नंबर की होंडा स्कूटी जिम के सामने खड़ी है। स्कूटी की डिक्की में अपराध करने की नीयत से धारदार हंसुआ छिपाकर रखे जाने की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची।पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा और उसकी मौजूदगी में स्कूटी की डिक्की खुलवाई।

डिक्की के अंदर एक दांतेनुमा धारदार हंसुआ मिला, जिसे गवाहों के समक्ष जब्त कर लिया गया।मामले में थाना गोबरा नवापारा में अपराध क्रमांक 242/2026 के तहत धारा 25 आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया। पूछताछ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर रायपुर न्यायालय भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *