आधी रात घर में घुसकर महिला के बिस्तर पर सो गया अज्ञात युवक, परिवार में दहशत

रायपुर। गोंदवारा निवासी चंद्रिका पुरैना ने खमतराई थाने में शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने पुलिस को बताया कि 22 अगस्त की आधी रात एक अज्ञात व्यक्ति उनके घर में जबरन दाखिल हुआ और उनके बिस्तर के पास आकर सो गया।महिला के अनुसार, सोते समय उन्हें बिस्तर पर किसी अन्य व्यक्ति के होने का अहसास हुआ। उन्होंने तत्काल परिवार के सदस्यों को आवाज लगाई। आवाज सुनकर उनका बेटा हीरालाल उठ गया। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति को हीरालाल के जागने की भनक लगी और वह घर से बाहर भागने लगा।

हीरालाल ने आरोपी का पीछा कर उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह मौके से फरार हो गया। घटना के बाद मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई, जिसमें 22 अगस्त 2026 की रात 12:32 बजे एक अज्ञात युवक भागता हुआ दिखाई दे रहा है।

हालांकि, सीसीटीवी फुटेज में उसका चेहरा स्पष्ट नहीं दिखाई दे रहा है।शिकायतकर्ता ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने उनके साथ किसी तरह की जोर-जबरदस्ती नहीं की, लेकिन रात में घर में जबरन घुसने की घटना से पूरा परिवार भयभीत है। परिवार को आशंका है कि भविष्य में कोई व्यक्ति दोबारा घर में घुसकर कोई गंभीर वारदात कर सकता है। महिला ने पुलिस से मामले की जांच कर अज्ञात व्यक्ति की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *