पेंड्रा। बिलासपुर-कटनी रेलमार्ग पर स्थित भनवारटंक टनल में उस समय रोमांचक नजारा देखने को मिला, जब रेलवे ट्रैक पर एक तेंदुआ नजर आया।
तेंदुआ कुछ दूरी तक ट्रेन के आगे-आगे पटरियों पर चलता रहा।तेंदुए को देखकर लोको पायलट ने सतर्कता बरतते हुए ट्रेन की रफ्तार धीमी कर दी। ट्रेन की आहट के बीच तेंदुआ अचानक तेज गति से जंगल की ओर भाग निकला। इस दौरान ट्रेन में मौजूद गार्ड ने तेंदुए की इस खूबसूरत तस्वीर को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया।
भनवारटंक क्षेत्र घने जंगलों से घिरा हुआ है और यहां वन्यजीवों की मौजूदगी अक्सर देखने को मिलती है। रेलवे ट्रैक पर तेंदुए के दिखाई देने से यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों के बीच कुछ देर के लिए रोमांच का माहौल बना रहा।